सोनीपत: सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता: मुकेश नाहरी
सोनीपत: मुकेश नाहरी का स्वागत करते हुए।
सोनीपत, अजीत कुमार। गांव कतलूपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान, आंगन मिलन सेवा एवं पोषण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला आईटी सेल प्रमुख मुकेश नाहरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं, बुजुर्गों और लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित जानकारी दी गई। महिलाओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे, जिन पर संबंधित विषयों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

मुकेश नाहरी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान और आंगन मिलन सेवा का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण स्तर पर किए जा रहे जागरूकता कार्यों की सराहना की।
नाहरी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से योजनाओं की पहुंच को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तथा आंगन मिलन सेवा 25 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नवीन लोहचब, राहुल लोहचब और हैप्पी, सुपरवाइजर प्रमिला देवी, वर्कर शकुंतला, उर्मिला, कमलेश, हेल्पर कुसुम, लता, नीलम, सुखबीरी, आशा वर्कर सुनीता, सरिता एवं हेमलता मौजूद रहीं।
