September 24, 2026

सोनीपत: नमो क्रिकेट लीग में पटेल नगर सोनीपत टाइटन बनी जोन चैंपियन

Sonipat: Patel Nagar Sonipat Titan becomes Zone Champion in Namo Cricket League.

सोनीपत: नमो क्रिकेट लीग-2026 के सोनीपत जोन की पटेल नगर सोनीपत टाइटन चैंपियन बनी टीम के सदस्य।

  • फाइनल मुकाबले में बरोदा चैंपियन को 6 विकेट से हराकर जीता खिताब, विजेता टीम को 31 हजार रुपये व ट्रॉफी  
  • खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास: विधायक पवन खरखौदा

सोनीपत, अजीत कुमार। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित नमो क्रिकेट लीग-2026 के सोनीपत जोन के फाइनल मुकाबले में पटेल नगर सोनीपत टाइटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बरोदा चैंपियन को 6 विकेट से हराकर सोनीपत जोन का खिताब अपने नाम किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन निर्णायक क्षणों में पटेल नगर सोनीपत की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

सोनीपत जोन में करीब 100 टीमों के बीच हुए मुकाबलों के बाद पटेल नगर सोनीपत टाइटन और बरोदा चैंपियन ने फाइनल में जगह बनाई थी। खिताबी मुकाबला जीतने वाली पटेल नगर सोनीपत की टीम को 31 हजार रुपये नकद पुरस्कार, गोल्ड मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, उपविजेता बरोदा चैंपियन की टीम को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं सिल्वर मेडल प्रदान किए गए।

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि विधायक पवन खरखौदा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान संदीप सिंह सरोहा, नमो क्रिकेट लीग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रदीप सरोहा (मोना) सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता टीम को बधाई दी। सोनीपत जोन में नमो क्रिकेट लीग के आयोजन की जिम्मेदारी प्रदीप सरोहा (मोना) एवं उनकी टीम ने संभाली।

विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि नमो क्रिकेट लीग युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने का सराहनीय प्रयास है। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने सोनीपत जोन की विजेता पटेल नगर सोनीपत टाइटन की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और मेहनत का परिचय दिया है। उन्होंने टीम को पंचकूला में होने वाले आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की। सोनीपत जोन की विजेता पटेल नगर सोनीपत टाइटन अब अगले चरण के मुकाबलों के लिए पंचकूला रवाना होगी।

About The Author