सोनीपत: मोदी सरकार के बारह साल बेमिसाल: अवनीत कौर
सोनीपत: गोहाना की बैठक में मुख्य अतिथि पानीपत की पूर्व मेयर एवं जिला गोहाना प्रभारी अवनीत कौर।
सोनीपत, अजीत कुमार। भारतीय जनता पार्टी जिला गोहाना कार्यालय में शनिवार को आयोजित की गई बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पानीपत की पूर्व मेयर एवं जिला गोहाना प्रभारी अवनीत कौर रहीं। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी डॉ. किरण कलकल ने की।
अवनीत कौर ने कार्यकर्ताओं को 5 से 21 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले बारह वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिन्हें जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। डॉ. किरण कलकल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि देश विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथे स्थान तक पहुंचा है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।
बैठक में पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान, जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र शर्मा, परमबीर सैनी, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, नरेंद्र गहलावत, डॉ. रमेश कश्यप, बलराम कौशिक, रीना शर्मा, भूपेंद्र मुद्गिल, डॉ. राममेहर राठी, सूरत सिंह, कुलदीप कौशिक, सज्जन कौर और ऋतु गंगाना सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
