May 5, 2026

सोनीपत: विधायक देवेंद्र कादियान ने पीरगढ़ी बेटियों को 70 साइकिल बांटी

Sonipat MLA Devendra Kadian distributed 70 bicycles to the daughters of Peergarhi.

सोनीपत: विधायक देवेंद्र कादियान बेटियों को साइकिल वितरित करते हुए

सोनीपत, अजीत कुमार। गन्नौर क्षेत्र के गांव पीरगढ़ी में बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देने की पहल के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक देवेंद्र कादियान ने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को नौवीं से बारहवीं कक्षा तक की करीब 70 छात्राओं को साइकिल दी। कार्यक्रम में छात्राओं और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।

Sonipat: MLA Devendra Kadian distributed 70 bicycles to the daughters of Peergarhi.
सोनीपत: विधायक देवेंद्र कादियान बेटियों को साइकिल वितरित करते हुए

विधायक कादियान ने कहा कि पीरगढ़ी की छात्राएं पहले उच्च शिक्षा के लिए बेगा गांव स्थित राजकीय स्कूल तक करीब डेढ़ से दो किलोमीटर पैदल जाती थीं। इससे समय की बर्बादी और रास्ते की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब साइकिल मिलने से छात्राएं समय पर स्कूल पहुंच सकेंगी और पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे पाएंगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह बिलंदा गढ़ी गांव की छात्राओं को भी जल्द साइकिल दी जाएंगी।

कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में पारदर्शी शासन व्यवस्था स्थापित हुई और युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी मिलने का रास्ता मजबूत हुआ। उन्होंने बताया कि देवा डेवलपमेंट सोसायटी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष दसवीं और बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी, टैब और साइकिल देकर सम्मानित करती है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और गन्नौर क्षेत्र के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर डीईओ नवीन गुलिया, बीईओ सुरजीत सिंह घणघस, सरपंच मेहर सिंह, सरपंच महेश त्यागी, ब्लॉक समिति अध्यक्ष अनिल कुमार और जगबीर देशवाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। छात्रा स्वाति ने बताया कि पहले पैदल स्कूल पहुंचने में देर हो जाती थी, लेकिन अब साइकिल मिलने से समय बचेगा और पढ़ाई पर ध्यान बढ़ेगा। अन्य छात्राओं ने भी कहा कि गर्मी और बरसात में आने-जाने की परेशानी कम होगी और नियमित रूप से स्कूल जाना आसान बनेगा।

About The Author