April 30, 2026

सोनीपत: नशे के विरुद्ध चालक प्रशिक्षुओं, चालकों और कर्मचारियों को किया जागरूक

Driver trainees, drivers and employees were made aware against drug abuse.

सोनीपत, अजीत कुमार। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, भापुसे के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, भापुसे के मार्गदर्शन में चालक प्रशिक्षण संस्थान मुरथल में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उच्चाधिकारियों के आदेश से ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा संस्थान में पहुंचे।

चालक प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी बलविंद्र गुप्ता की उपस्थिति में यह जागरूकता कार्यकम हुआ जिसमें 78 चालक प्रशिक्षुओं, 18 चालकों और 10 संस्थान के कर्मियों ने भाग लिया। ब्यूरो के जागरूकता प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने नशे के प्रकार, कारण, प्रभाव, और निवारण पर विस्तार पूर्वक बताकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो के अनुसार भारत में होने वाले अपराधों में 90 प्रतिशत अपराधों का कारण केवल और केवल नशा है।

मादक पदार्थों का सेवन हमारे जीवन में आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य के लिए घातक है। उन्होंने आगे कहा कि ड्रग्स से अभिप्राय है, ड्रग एन्ड आल ड्रीम्स अर्थात डेड। संस्थान के प्रभारी बलविंद्र गुप्ता ने कहा कि चालक के तीन शत्रु हैं- नींद क्रोध और नशा। उन्होंने ब्यूरो के अधिकारीयों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई।

About The Author