April 28, 2026

मंत्री कृष्ण लाल पंवार: सोनीपत नगर निगम चुनाव में भाजपा जीत के साथ नए इतिहास को रचेगी

BJP will create new history with victory in Sonipat Municipal Corporation elections Minister Panwar

सोनीपत: पंचायती राज और खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार पत्रकारा वार्ता करते हुए।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत में पंचायती राज और खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सेक्टर 14 स्थित विधायक कार्यालय में मंगलवार शाम को पत्रकार वार्ता कर नगर निकाय चुनाव को लेकर कहा कि इस बार हरियाणा की जनता का मूड बना हुआ है कि कमल को जीत दिलाने के लिए नए इतिहास की रचना करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीन नगर निगम, तीन नगर पालिकाओं और एक नगर परिषद में चुनाव हो रहे हैं और सातों स्थानों पर मेयर व चेयरमैन पद के साथ सभी वार्डों में भाजपा उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है और जनता का एकमुश्त समर्थन पार्टी को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में घोषणा की है कि लाडो लक्ष्मी योजना की लाभार्थी महिलाओं के राशन कार्ड नहीं काटे जाएंगे। महिला आरक्षण विधेयक का कांग्रेस द्वारा विरोध करना महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच को दिखाता है।

विधायक निखिल मदान ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा ने सभी सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं और शहर के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने दावा किया कि सात निर्दलीय उम्मीदवारों ने भाजपा के समर्थन में अपने नामांकन वापस लेकर पार्टी को और मजबूत किया है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन वार्ड चार से पवन गर्ग, वार्ड पांच से रीना शर्मा, वार्ड 10 से पूजा छिक्कारा, वार्ड 11 से सरिता सैनी, वार्ड 17 से यशवीर नंबरदार, वार्ड 18 से ऊषा तंवर और वार्ड 22 से जयपाल मलिक ने नामांकन वापस लिया। पार्टी ने सभी को सम्मान देने का भरोसा दिया। जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि सभी वार्डों में भाजपा उम्मीदवार बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे।

About The Author