April 22, 2026

सोनीपत: गन्नौर में पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने पौधे लगाए संकल्प लिया

On Earth Day in Ganaur, children pledged to plant trees.

गन्नौर में पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने पौधे लगाए संकल्प लिया

गन्नौर, अजीत कुमार। गन्नौर के गायत्री विद्यापीठ में पृथ्वी दिवस के मौके पर कार्यक्रम हुआ। स्कूल में सुबह से ही उत्साह दिखा और बच्चों में पर्यावरण को लेकर जागरूकता नजर आई। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई। छोटे बच्चों ने स्कूल के गार्डन में कई तरह के औषधीय पौधे लगाए। साथ ही उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। बच्चों ने रंग-बिरंगे कार्ड भी बनाए। इन कार्डों के जरिए पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने की अपील की गई।

कक्षावार भाषण प्रतियोगिता भी हुई। इसमें बच्चों ने बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे। कई बच्चों ने आसान भाषा में बताया कि कैसे रोजमर्रा की आदतें बदलकर हम पृथ्वी को बचा सकते हैं।

प्राचार्या शकुंतला कौशिक ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। उन्होंने बच्चों को समझाया कि पृथ्वी हमारी माता है और हमें जीवन के लिए जरूरी सब कुछ देती है। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है, इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। अगर हम आज एक पौधा लगाते हैं तो आने वाले समय में शुद्ध हवा और सुरक्षित जीवन दे सकते हैं।

उन्होंने बच्चों से कहा कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे अपनी आदत बनाना जरूरी है।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ। साथ ही सभी बच्चों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएंगे। इस आयोजन से बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना और मजबूत हुई।

About The Author