April 17, 2026

मोहन लाल बड़ौली: सोनीपत निकाय चुनाव में कमल के फूल को जिताने का संकल्प लें

Take a pledge to make the lotus flower win in the Sonipat civic elections Baroli

सोनीपत: निकाय चुनाव की तैयारियों की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली मंच पर अन्य नेताओं के साथ।

  • सरकार ने पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दी है: कृष्ण लाल पंवार

सोनीपत, 1अजीत कुमार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने गुरुवार को सोनीपत स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रम, चुनावी रणनीति और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओँ की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भी कार्यकर्ताओँ को संबोधित किया। बैठक में जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, विधायक पवन खरखौदा, विधायक निखिल मदान, निवर्तमान मेयर राजीव जैन, कविता जैन नीरज कुमार ठरु आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Take a pledge to make the lotus flower win in the Sonipat civic elections Baroli
सोनीपत: निकाय चुनाव की तैयारियों की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली मंच पर अन्य नेताओं के साथ।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओँ की मेहनत से ही लगातार चुनावी सफलता मिलती रही है। उन्होंने निकाय चुनाव में बड़ी जीत का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनता से सम्‍पर्क बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियोँ और उपलब्धियोँ को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि चुनाव में व्यापक समर्थन मिल सके। नायब सैनी सरकार ने प्रदेश में विकास के अनेक कार्य किए हैं और योजनाओँ का लाभ हर वर्ग तक पहुंचा है। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाएं तथा दिन-रात मेहनत कर चुनावी तैयारी तेज करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव केवल प्रत्याशी का नहीं बल्कि पूरे संगठन का संयुक्त प्रयास होता है, इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मैदान में उतरें। प्रदेश में बिना भेदभाव विकास कार्य जारी हैं और गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओँ को निर्देश दिए गए कि वे नियमित रूप से लोगोँ से मिलें और सरकार की योजनाओँ की जानकारी दें।

कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सरकार ने पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दी है। जनहित योजनाओँ के प्रभावी क्रियान्वयन से लोगों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने भरोसा जताया कि निकाय चुनाव में जनता का समर्थन पार्टी को मिलेगा। जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने कहा कि अनुशासन, समर्पण और एकजुटता से कार्य करने पर ऐतिहासिक जीत संभव है। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने और जनता से निरंतर सम्‍पर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

About The Author