April 14, 2026

गन्नौर में अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा: सतबीर कादियान ने शिक्षा पर दिया जोर

Procession on Ambedkar Jayanti in Ganaur Satbir Kadian emphasized on education

गन्नौर, अजीत कुमार। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नगरपालिका रोड स्थित संत गुरु रविदास सेवा समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतबीर सिंह कादियान ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अंबेडकर का जीवन समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि यही समाज और देश के विकास का आधार है।

इस अवसर पर बीपीएल परिवारों के 500 मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया और भंडारे का आयोजन किया गया।

वहीं, सांदल कलां में भी अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सतबीर कादियान ने शिविर का शुभारंभ किया, जिसमें 41 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की। इसके अलावा क्षेत्र के कई गांवों में भी अंबेडकर जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई।

इस मौके पर संस्था प्रधान कप्तान सिंह, जोगेंद्र, सुरेश, सुनील (सरपंच प्रतिनिधि), पूर्व सरपंच राकेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी, बेगा, रामनगर और राजपुर सहित अन्य गांवों में भी अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई, जहां सतबीर सिंह कादियान ने शिरकत की।

About The Author