April 14, 2026

सोनीपत: किसान कष्ट केंद्र को लेकर किसानों ने किया अभय सिंह चौटाला का धन्यवाद

Farmers thanked Abhay Singh Chautala for the Kisan Kashta Kendra.

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत अनाज मंडी में इन दिनों गेहूं की आवक तेज हो गई है, लेकिन उठान की धीमी गति के कारण मंडी के अंदर और बाहर जाम की स्थिति बन गई है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारों के चलते किसानों और आढ़तियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनेलो पार्टी ने सोनीपत, गोहाना, खरखौदा औऱ गन्नौर मंडी में किसान कष्ट निवारण केंद्र खोल रखे है जिसमे सेकड़ो किसान अपनी समस्या को लेकर इनेलो नेताओं से संपर्क कर रहे है।

सोनीपत मंडी में किसानों की समस्या को लेकर जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत औऱ उनकी टीम सुबह से शाम तक किसान कष्ट निवारण केंद्र पर तत्पर रहती है। इनेलो जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत ने बताया इनेलो नेता गेट पास, ट्रैक्टर के नम्बर आदि की समस्या को किसान के साथ जाकर समाधान कर रहे है। बायोमेट्रिक और अन्य शर्तों को सरकार को वापस लेना चाहिए।

किसान राकेश सांदल, राजेंद्र जरोठी, जयकिशन भटगांव सहित अनेक किसानों ने किसान केंद्र की प्रशंसा करते हूए इनेलो सुप्रिमों अभय सिंह चौटाला का धन्यवाद किया।
आढ़तियों के अनुसार, अब तक मंडी में करीब 3.5 लाख क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है, जबकि उठान नाममात्र है । इसके चलते मंडी में जगह की कमी हो रही है और गेहूं खुले में रखने की नौबत आ गई है।

किसानों का कहना है कि उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं पोर्टल की तकनीकी समस्याओं के कारण फसल की एंट्री भी समय पर नहीं हो पा रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उठान प्रक्रिया तेज कर व्यवस्था को सुचारू किया जाएगा।

इस मौके पर सुरेश त्यागी, ताहर सिंह चौहान, जीतेन्द्र उर्फ़ बबलू नांदल, अशोक मलिक, धर्मबीर दहिया, पिंकी दहिया, सूरत आंतील, रोहताश, कृपाल गुहना, चाँद सरपंच, राजेंद्र जांगड़ा सहित अनेक कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

About The Author