March 29, 2026

ट्रम्प के खिलाफ ‘नो किंग्स रैली’ में 80 लाख लोग सड़कों पर: अमेरिका समेत दुनिया के कई शहरों में विरोध तेज

Eight million people took to the streets for the "No Kings Rally" against Trump, with protests intensifying in several cities around the world, including the US.

अमेरिका में शनिवार को लाखों लोगों ने ट्रम्प के खिलाफ 'नो किंग्स' मार्च निकाला।

अमेरिका, जीजेडी न्यूज। अमेरिका में शनिवार को राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प के खिलाफ ‘नो किंग्स रैली’ के तहत बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए, जिनमें करीब 80 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्रदर्शन देश के सभी 50 राज्यों में 3,300 से अधिक स्थानों पर आयोजित किए गए। आयोजकों का दावा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा ‘नो किंग्स’ आंदोलन है, जिसमें पिछले अक्टूबर के मुकाबले लगभग 10 लाख अधिक लोग शामिल हुए और करीब 600 अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे ट्रम्प प्रशासन की कई नीतियों से असंतुष्ट हैं। खासतौर पर ईरान के साथ बढ़ते तनाव, सख्त इमिग्रेशन नीति और बढ़ती महंगाई को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स के खिलाफ पोस्टर लहराए और उन्हें पद से हटाने की मांग की। इस आंदोलन के तहत अब तक तीन बड़े राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन हो चुके हैं, जिनमें पहला जून 2025, दूसरा अक्टूबर 2025 और तीसरा 28 मार्च 2026 को आयोजित हुआ।

हालांकि, व्हाइट हाउस ने इन प्रदर्शनों को ज्यादा महत्व नहीं दिया है। प्रशासन ने इसे ‘थेरेपी सेशन’ करार देते हुए कहा कि आम जनता पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता। वहीं ट्रम्प ने भी अपने फैसलों का बचाव करते हुए कहा कि उनकी नीतियां देश को मजबूत बनाने के लिए हैं। उन्होंने खुद को ‘राजा’ कहे जाने के आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें निराधार बताया।

इस विरोध की गूंज केवल अमेरिका तक सीमित नहीं रही, बल्कि पेरिस, लंदन और लिस्बन जैसे शहरों में भी लोगों ने सड़कों पर उतरकर ट्रम्प के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे साफ है कि यह असंतोष अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फैलता नजर आ रहा है।

https://youtu.be/G8IUHGNGIZA?si=c8rLtNhNsjXZ0wiJ

About The Author