March 23, 2026

बाइक यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे: क्रांतिकारियों को नमन, युवाओं के साथ सड़क पर उतरे विधायक

Patriotic slogans echoed during the bike rally: Salute to the revolutionaries, MLA took to the streets with the youth

बाइक यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे: क्रांतिकारियों को नमन, युवाओं के साथ सड़क पर उतरे विधायक

सोनीपत, अजीत कुमार। शहीदी दिवस के अवसर पर महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक भव्य बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में विधायक निखिल मदान ने सक्रिय रूप से भाग लेकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया और देशभक्ति का संदेश दिया।

सोमवार को आयोजित इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत शहर के रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी से हुई, जो आईटीआई चौक, महाराणा प्रताप चौक, सेक्टर-14, गांधी चौक, गीता भवन चौक और ककरोई चौक से होते हुए तिरंगा चौक पर जाकर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान युवाओं में देशभक्ति का जोश देखने लायक था और पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजते रहे।

Patriotic slogans echoed during the bike rally: Salute to the revolutionaries, MLA took to the streets with the youth
बाइक यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे: क्रांतिकारियों को नमन, युवाओं के साथ सड़क पर उतरे विधायक

इस अवसर पर विधायक निखिल मदान ने कहा कि “महान क्रांतिकारियों के बलिदान की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। युवाओं को उनके आदर्शों पर चलकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला महामंत्री तरुण देवीदास, जिला भाजयुमो अध्यक्ष परवीन दहिया, वीरेंद्र सोनू कौशिक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे।

About The Author