March 20, 2026

सोनीपत क्राइम: सोनीपत में नकली हारपिक बरामद, दुकानदार पर मामला दर्ज

Fake harpics recovered in Sonipat, case registered against shopkeeper Gjd News

सोनीपत: गन्नौर की पुरानी सब्जी मंडी में किरयाना दुकान से मिला नकली हारपिक।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत में पुलिस और अधिकृत निजी एजेंसी की संयुक्त कार्रवाई में नकली हारपिक बेचने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर गन्नौर क्षेत्र की पुरानी सब्जी मंडी स्थित एक किराना दुकान पर शुक्रवार को छापा मारकर 100 से अधिक नकली बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिल्ली निवासी पुनीत ढींगरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे एक निजी कंपनी में वरिष्ठ प्रबंधक हैं और कंपनी की ओर से नकली उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत हैं। सर्वे के दौरान गन्नौर की पुरानी मंडी में एक दुकान पर नकली हारपिक बिकने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

शिकायत मिलने पर थाना गन्नौर की टीम ने एसआई जगदीश के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ संबंधित दुकान पर छापा मारा। मौके पर दुकान संचालक को बुलाकर स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुकान में रखी पेटियों से बड़ी मात्रा में नकली हारपिक बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार 500 एमएल की 57 बोतलें और 200 एमएल की 48 बोतलें नकली पाई गईं। इस प्रकार कुल 100 से अधिक बोतलें जब्त की गईं। आरोपी पर कॉपीराइट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि नकली उत्पादों की आपूर्ति कहां से हो रही थी। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की संभावना है।

About The Author