March 19, 2026

सोनीपत: चैत्र नवरात्र पर हवन के साथ संदेश देते जागी श्रद्धा और शुद्धता

Sonepat Faith and purity were awakened with the message of havan on Chaitra Navratri.

सोनीपत: विक्रम संवत के नव वर्ष के शुभ आगमन पर हवन करते हुए।

सोनीपत, अजीत कुमार। विक्रम संवत के नव वर्ष के शुभ आगमन पर क्षेत्र में उल्लास का वातावरण रहा। इसी क्रम में गायत्री विद्यापीठ बसंत विहार में चैत्र नवरात्र तथा हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में गुरुवार को हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसमें हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर सभी ने सुख-समृद्धि की कामना की।

हवन में पुरोहित की भूमिका मंजू भूटानी एवं भारत भूषण भूटानी ने निभाई। यजमान के रूप में विद्यालय परिवार तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे। मंजू भूटानी ने बताया कि हवन भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है, जिससे वातावरण में शुद्धता आती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

प्रधानाचार्या शकुंतला कौशिक ने कहा कि हवन का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों महत्व हैं। हवन से वायुमंडल में उपस्थित हानिकारक जीवाणु नष्ट होते हैं तथा स्वास्थ्य, बल और बुद्धि का विकास होता है। विभिन्न गांवों से पहुंचे अभिभावकों ने भी श्रद्धा के साथ भाग लिया और नव वर्ष की मंगलकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं मोनिका, सीमा, कुसुम लता, सुमन, रुचिका, कीर्ति, मोनिका शर्मा, रेखा, मनीषा, तमन्ना, रितु और पायल उपस्थित रहीं। समापन पर सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author