March 19, 2026

सोनीपत: कनेक्शन काटने पर धमकी देने वाले सरपंच पर मुकदमा

Sonipat Case filed against Sarpanch who threatened to disconnect connection

सोनीपत: सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते हुए बिजली निगम कर्मचारी।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत जिले के भटगांव स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय में कार्यरत कर्मचा‌रियों को सरपंच द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बिजली निगम में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

जानकारी के अनुसार, भटगांव उप-कार्यालय में एरिया इंचार्ज वेदांत सहित महलाना शिकायत केंद्र के लाइनमैन कर्मचा‌री रमेश, राजेंद्र और प्रवीण ने 17 मार्च 2026 को लिखित शिकायत दी। इसमें आरोप लगाया गया कि गांव तिहाड़ कलां के सरपंच पवन ने बकाया बिजली बिल के चलते कनेक्शन काटने पर उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर निगम के इंचार्ज सुरज कुमार ने 18 मार्च 2026 को थाना सदर सोनीपत को पत्र भेजा। पत्र में मामले की गंभीरता बताते हुए प्राथमिकी दर्ज करने और कर्मचा‌रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्परता दिखाते हुए 18 मार्च 2026 को मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच के लिए उपनिरीक्षक भीम के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और उच्च अधिकारि‌यों को भी सूचित कर दिया गया है। घटना के बाद बिजली निगम के कर्मचा‌रियों में भय का माहौल है। निगम ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है, ताकि कर्मचा‌रियों को सुरक्षित वातावरण में कार्य करने का भरोसा मिल सके और सरकारी कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान न आए।

About The Author