March 18, 2026

सोनीपत: पेयजल पाइपलाइन दबाने के बाद गली निर्माण में लापरवाही

Sonepat: Negligence in street construction after burying drinking water pipeline

सोनीपत: गली निर्माण से पहले ठेकेदार द्वारा रोडी डलवाने में की जा रही खानापूर्ती।

गन्नौर, अजीत कुमार।  शहर के वार्ड-7 में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि पेयजल पाइपलाइन दबाने के बाद गली निर्माण में तय मानकों की अनदेखी की जा रही है। ठेकेदार द्वारा गली निर्माण से पहले केवल कुछ ही जगहों पर रोडी डालकर खानापूर्ति की जा रही है, जिससे गली निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय निवासी सतपाल शर्मा का कहना है कि इस तरह से बनाई जा रही गली ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगी और कुछ ही समय बाद टूटने लगेगी। वहीं, गली में जगह-जगह गड्ढे भी बने हुए हैं, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मौके पर कोई निरीक्षण नहीं किया जा रहा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कार्य की जांच कराकर सही गुणवत्ता के साथ निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि ठकेदार व अधिकारियों द्वारा इस पर संज्ञान नहीं लिया गया तो वह सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवाने से पीछे नहीं हटेंगे।

About The Author