February 11, 2026

सोनीपत: सिख समाज अपमान के विरोध में राहुल का पुतला दहन और भाजपा का प्रदर्शन

Sonipat: Rahul's effigy burnt and BJP protest against insult to Sikh community

सोनीपत: भाजपा प्रदेशाध्यक्षा मोहन लाल बडौली के नेतृत्व में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुलता दहन हुए।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत में सिख समाज के सम्मान से जुड़े मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पर की गई टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया, जिसे भाजपा नेताओं ने सिख समाज का अपमान बताया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि सिख समाज के सम्मान से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी न केवल एक जनप्रतिनिधि के खिलाफ है, बल्कि पूरे सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। बड़ौली ने स्पष्ट किया कि भाजपा समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के बयान किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

प्रदर्शन में मौजूद मेयर राजीव जैन ने कहा कि देश की एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज या समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

इस दौरान जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंगला ने कहा कि सिख समाज का योगदान देश के इतिहास और वर्तमान में अतुलनीय है, इसलिए उसके सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज और जिला महामंत्री नीरज ठरु ने भी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

About The Author