March 22, 2026

सोनीपत: राष्ट्र प्रथम भावना से जुड़े कार्यकर्ता, बढ़े एकता भाईचारा

Workers associated with the spirit of nation first, unity and brotherhood increased

सोनीपत: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल भाजपा कार्यकर्ता।

सोनीपत, अजीत कुमार। भारतीय जनता पार्टी जिला गोहाना के कार्यकर्ताओं का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान आठों मंडलों में रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वन्देमातरम् गान और वर्ग गीत से हुई, जिसके बाद हवन और योग के साथ शिविरों का समापन किया गया। इस महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना और संगठन की मजबूती को बढ़ाना रहा।

शिविरों की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने की, जबकि संयोजक की जिम्मेदारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बरोदा हलका से पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने निभाई। बिजेंद्र मलिक ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

प्रदीप सांगवान ने कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक के उपयोग की जानकारी देते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नमो अनुप्रयोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ तकनीकी ज्ञान आवश्यक है, जिससे संगठन की पहुंच आमजन तक और प्रभावी ढंग से बनाई जा सके। कथूरा मंडल में हवन का आयोजन भलेराम नरवाल के सानिध्य में नरवाल भवन में किया गया । इस मौके पर जिला गोहाना के महामंत्री महेन्द्र चिड़ाना एवं जितेन्द्र शर्मा, कथूरा मंडल अध्यक्ष अशोक सैन, जिला गोहाना मीडिया प्रभारी डॉ.राममेहर राठी, तकदीर नरवाल, मंगलीराम, हुकमचंद, मनीष नरवाल, नीलम, अजमेर नरवाल आदि उपस्थित रहे।

About The Author