मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा: बाबा साहब के विचारों आत्मसात करने की जरुरत है: डॅा. अरविंद शर्मा
सोनीपत: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्ध्रांजलि देते हुए मंत्री डा. अरविंद शर्मा।
सोनीपत, अजीत कुमार। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गोहाना के फव्वारा चौक स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ उनके विचार आत्मसात करने की जरुरत है।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि बाबा साहब का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महत्व का प्रतीक रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रही हैं। गरीबों के लिए आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं का लाभ व्यापक स्तर पर मिल रहा है, जिससे समावेशी विकास को बल मिला है। मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार सामाजिक समरसता और समान अवसर के सिद्धांत पर काम कर रही है। अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए शिक्षा, रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। इन प्रयासों से समाज में समानता और अवसरों की पहुंच मजबूत हुई है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए भाईचारे और एकता को बढ़ावा दें तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में गोहाना भाजपा जिला प्रभारी डॉ किरण कलकल, नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी, जिला महामंत्री महेन्द्र चिड़ाना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना शर्मा, डॉ रामेहर राठी, भूपेंद्र मुदगिल, राजेश भावड, राजू पटवा, डॉ ओमप्रकाश शर्मा, डॉ रमेश कश्यप, अरुण बड़ौक, संदीप सैनी, सुमित कक्कड़, शीतल आर्य, डॉ निशा सांगवान, कुलदीप कौशिक, मोनू पांचाल आदि उपस्थित रहे।
