April 12, 2026

सोनीपत क्राइम: साेनीपत में पिता द्वारा बेटी की हत्या से सनसनी फैली

The murder of a daughter by her father in Sonipat created a sensation.

सोनीपत: युवती की हत्या के बाद पुलिस घर की तलाशी करते हुए।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत में 23 वर्षीय युवती की हत्या का मामला सामने आने से इलाके में रविवार को सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि युवती की हत्या घर के भीतर तेजधार हथियार से की गई।

घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने कई अहम सुराग जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सोनीपत भेजा और आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है। मृतका की पहचान चीनू (23) के रूप में हुई है। परिवार गोहाना के देवीनगर कॉलोनी का निवासी बताया गया है। आरोप है कि पिता ने ही वारदात को अंजाम दिया। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। युवती जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी की पढ़ाई कर रही थी और भविष्य को लेकर कई सपने संजोए हुए थी। उसकी असमय मृत्यु से क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रारम्भिक जानकारी में घरेलू कलह या प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

डीसीपी जितेंद्र गहलावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और गहन जांच शुरू की। हत्या की वजह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वार्ड नंबर 3 के पार्षद नरेंद्र कुमार ने कहा कि युवती की उम्र लगभग 23 वर्ष थी और आरोप पिता पर हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

About The Author