February 11, 2026

सिंधी संत को समर्पित झांकी ने दिखाई उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप की तस्वीर: मथुरा के सिंधी समाज ने उप्र सिंधी अकादमी का आभार जताया

Tableau dedicated to Sindhi saint showcases changing face of Uttar Pradesh: Sindhi community of Mathura expresses gratitude to UP Sindhi Academy

सिंधी संत को समर्पित झांकी ने दिखाई उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप की तस्वीर।

मथुरा, किशोर स्वर्ण इसरानी। उप्र सिंधी अकादमी द्वारा गणतन्त्र दिवस के अवसर पर “उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप” थीम पर परेड में झांकी प्रदर्शित की गई। इसमें सिंधी संत सॉई चाण्डूराम साहिब के दिव्य स्वरूप को दर्शाया गया। मथुरा के सिंधी समाज ने उप्र सिंधी अकादमी का आभार जताया है।

सिंधी जागरूक मंच के संस्थापक किशोर इसरानी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर प्रदेश सिन्धी अकादमी द्वारा निरन्तर तीस वर्षों से सिन्धी भाषा, साहित्य, संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं उन्नयन हेतु विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में उप्र सिंधी अकादमी के निदेशक अभिषेक कुमार अखिल के मार्गदर्शन में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर “उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप” थीम पर परेड में झांकी प्रदर्शित की गई।विधानसभा लखनऊ चारबाग से चलकर परिवर्तन चौक, केडी सिंह स्टेडियम तक निकली झॉकी को, अग्र भाग पर सिंधी धर्मगुरू एवं आध्यात्मिक संत सॉई चाण्डूराम साहिब को समर्पित किया गया और उनके दिव्य स्वरूप को दर्शाया गया। सॉई चाण्डूराम साहिब का जन्म 1947 में हुआ था। संत जी ने मानवता, एकता एवं सेवा का संदेश दिये जाने हेतु लखनऊ में शिवशांति संत आसूदाराम की स्थापना की। संत जी जरूरतमंदों के लिए सेवाभाव हेतु सदैव तत्पर्य रहते थे, तत्पश्चात उनके आश्रम संत आसूदाराम को दर्शाया गया है। आश्रम के अध्यात्म केन्द्र में वर्तमान संत साईं मोहनलाल जी के मार्गदर्शन में सिंधी वर्कशाप, पुस्तकालय, जरूरतमंदों हेतु अस्पताल और योगा केन्द्र संचालित किया जा रहा है।

Tableau dedicated to Sindhi saint showcases changing face of Uttar Pradesh: Sindhi community of Mathura expresses gratitude to UP Sindhi Academy
सिंधी संत को समर्पित झांकी ने दिखाई उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप की तस्वीर।

झांकी में उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप के तर्ज पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉरलेंस नीति के तहत सक्त कार्यवाही तथा सेवा भाव को प्रदर्शित किया गया। इस नीति के तहत प्रदेश पुलिस आम नागरिक को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। तत्पश्चात् वन डिस्ट्रिक वन मेडिकल कालेज को दिखाया गया है, जिसमें प्रदेश के समस्त नागरिकों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा सकें। झाँकी के पैरलों पर अकादमी की गतिविधियों को दर्शाया गया। झांकी के पिछले पैनल पर राष्ट्रगीत वन्देमातम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदर्शित किया गया।

मथुरा के सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायण दास लखवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री, महामंत्री बसंत मंगलानी, वरिष्ठ मंत्री गुरूमुखदास गंगवानी सहित सिंधीजनों ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की राजधानी में सिंधी संत को समर्पित झांकी निकालने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तथा उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी का आभार जताया है।

 

About The Author