February 19, 2026

सोनीपत: अनुसूचित जाति किसानों के लिए ट्रैक्टर अनुदान ड्रा घोषित

Sonipat: Tractor grant draw announced for Scheduled Caste farmers

सोनीपत: अनुदान प्राप्त करने के लिए चयनित किसान अधिकारियों के साथ।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत में अनुसूचित जाति के किसानों को खेती की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य योजना के तहत ट्रैक्टर अनुदान योजना में चयन प्रक्रिया गुरुवार को पूरी कर ली गई है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए एसबी-89 योजना के अंतर्गत पात्र किसानों का चयन किया गया।

उप निदेशक पवन शर्मा ने बताया कि योजना का लाभ देने के लिए 15 जनवरी तक आवेदन मांगे गए थे। जिले में कुल 147 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि आठ ट्रैक्टर का लक्ष्य निर्धारित था। अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन की अध्यक्षता में विभागीय पोर्टल पर ड्रा निकालकर आठ किसानों का चयन किया गया तथा 8 किसानों की प्रतीक्षा सूची तैयार की गई। चयनित किसानों में शमशेर मदीना, दलबीर दुराना, विजय कुमार पबनेरा, खुशी राम पबनेरा, राजकुमार ठसका, सुशील मातंड, सुखबीर शेखपूरा और रामसिंह शेखपूरा शामिल हैं। चयनित किसानों को अब सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज जमा कराने के बाद विभागीय अनुमोदन दिया जाएगा।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ कुलदीप दहिया, सहायक कृषि अभियंता नवीन हुड्डा, बागवानी विभाग के ब्रज वेकरिया, प्रगतिशील किसान जयसिंह रोहट, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक हरीश कुमार वर्मा सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

About The Author