March 19, 2026

मंत्री डा. अरविंद शर्मा: विपक्ष जनसमर्थन खोकर एसआईआर प्रक्रिया पर कर रहा विरोध

Sonipat The opposition, having lost public support, is protesting against the SIR process Dr. Arvind Sharma

सोनीपत: भाजपा कार्यकताओं को संबोधि करते हुए कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा।

  • कैबिनेट मंत्री ने गोहाना रैली की तैयारियों पर भी पदाधिकारियों के साथ की चर्चा

सोनीपत, अजीत कुमार। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटिरहित बनाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बीएलए-1 व बीएलए-2 के साथ-साथ हर सक्रिय कार्यकर्ता इस प्रक्रिया में भागीदारी निभाए। उन्होंने कहा कि जैसे चुनाव के समय बूथ स्तर पर सजगता दिखाई जाती है, उसी प्रकार एसआईआर प्रक्रिया में भी पूरी मुस्तैदी आवश्यक है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनसमर्थन घटने के कारण ही विरोध किया जा रहा है।

गुरुवार को सेक्टर 7 में भाजपा जिला गोहाना की बैठक में उन्होंने कहा कि गोहाना रैली की तैयारियों पर भी पदाधिकारियों पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना है। इसको ऐतिहासिक बनाना है। वहीं किसी मतदाता का नाम दो स्थानों पर न हो, मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाएं, स्थान बदलने वालों का नाम सही स्थान पर दर्ज हो तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र युवाओं के नाम जोड़े जाएं। यह कार्य पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ पूरा किया जाए।

उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को 22 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर के निर्देश जारी हुए हैं। हरियाणा में 24 वर्षों बाद यह प्रक्रिया हो रही है। प्री-एसआईआर के अंतर्गत वर्ष 2002 की मतदाता सूची का मिलान वर्ष 2025 की सूची से किया जा रहा है, जिसमें लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। प्रदेश में विधानसभा स्तर पर नियुक्तियां हो चुकी हैं तथा बूथ स्तर पर बीएलए-2 की नियुक्ति अंतिम चरण में है।

विपक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन लगातार हार के बाद ईवीएम पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह कर रहा है। वर्ष 2004 में भी ईवीएम से चुनाव हुए थे, तब कोई सवाल नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि एसआईआर एक संवैधानिक प्रक्रिया है, इस पर प्रश्नचिन्ह लगाना लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करता है। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी डॉ. किरण कलकल, जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, मार्केट कमेटी चेयरमैन कृष्ण सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष भलेराम नरवाल व डॉ. धर्मबीर नांदल, योगेश्वर दत्त, इंद्रजीत विरमानी, बलराम कौशिक, डॉ. रमेश कश्यप, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, गोहाना विधानसभा बीएलए  राजू पटवा, बरोदा विधानसभा बीएलए 1 सतपाल लठवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना शर्मा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश खानपुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा सरपंच, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश रोहिल्ला, नरेन्द्र गहलावत, जितेंद्र शर्मा, महेन्द्र चिड़ाना, राममेहर राठी आदि उपस्थित रहे।

About The Author