March 20, 2026

सोनीपत: नशा मुक्त रहे जीवन को सफल और सुरक्षति बनाएं : पुलिस उपायुक्त कादियान

Sonipat: Stay drug-free, make your life successful and safe: Deputy Commissioner of Police Kadian

सोनीपत: नशा मुक्त अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक करते पुलिस कर्मी।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम में शुक्रवार को कहा कि पुलिस उपायुक्त क्राइम नरेंद्र कादियान ने कहा कि नशा मुक्त रहे जीवन को सफल और सुरक्षति बनाएं। क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने बीपीएस खानपुर विश्वविद्यालय मंे छात्राओं को जागरूक किया। यह कार्यक्रम पुलिस आयुक्त ममता सिंह के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें सहायक उप निरीक्षक आशीष के नेतृत्व मंे टीम ने भाग लिया।

पुलिस उपायुक्त क्राइम नरेंद्र कादियान ने अपने संदेश मंे कहा कि युवा वर्ग को नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, खेल, योग और सकारात्मक गतिविधियां जीवन को सही दिशा देती हैं। गलत संगति से बचना और समय पर सही निर्णय लेना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालता है और परिवार व समाज को भी प्रभावित करता है। युवावस्था में लिया गया गलत निर्णय जीवन को भटका सकता है और कई बार नशा अपराध की ओर भी ले जाता है। इसके साथ ही छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया तथा आपात स्थिति मंे डायल 112 सेवा का उपयोग करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत मंे सभी विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।

About The Author