April 3, 2026

सोनीपत: विधायक कादियान ने नौ करोड़ विकास कार्यों का शिलान्यास किया

Sonipat MLA Kadian laid the foundation stone for development works worth Rs 9 crore.

सोनीपत: विधायक देवेंद्र कादियान विकास कार्यों को आरंभ करने के लिए नारियल तोडते हुए।

सोनीपत, अजीत कुमार। गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान ने गन्नौर क्षेत्र में करीब नौ करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुक्रवार को शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत पांची गुजरान गांव से हुई, जहां खेत-खलिहान योजना के तहत बिट्टू फार्म से सुधीर तक पक्के रास्ते की नींव रखी गई। लंबे समय से ग्रामीण इस रास्ते की मांग कर रहे थे। निर्माण पूरा होने पर किसानों और स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और खेती से जुड़े काम तेज होंगे।

इसके बाद वार्ड-5 स्थित महादेव नगर में लगभग चार करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत की गई। वहीं वार्ड 17 के गांधी नगर एक्सटेंशन-2 में भी करीब पौने पांच करोड़ रुपए की लागत से सड़कों, नालियों, जल निकासी व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार का शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र का संतुलित और समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। हर वार्ड और गांव में सड़क, पानी और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से जारी रहेंगे और भविष्य में भी किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व नपाध्यक्ष ईश्वर कश्यप, पार्षद दिनेश अदलखा, पूर्व पार्षद अंकित मल्होत्रा, नेत्रपाल रापड़िया, हर्ष, मंजू कुमार, राकेश नम्बरदार, सनी, पार्षद अजय सरोहा, टिंकू  प्रधान, पार्षद राजेश शर्मा, पार्षद कृष्ण टांक, विनोद सैनी, हैप्पी मलिक, धर्मबीर नम्बरदार, जगबीर, सुभाष रोहिल्ला, कृष्ण किट्टी, सतबीर खोखर, प्रेम सिंह, राजसिंह, रामचंद्र नम्बरदार, सुलेख चंद आदि मौजूद रहे।

About The Author