April 12, 2026

सोनीपत: किसान परेशान, पंजीकरण सत्यापन अटका, सरकार पर आरोप तेज

Sonipat: Farmers upset, registration verification stalled, accusations against the government intensify

सोनीपत: भाजपा नेता किसानों से बात करते हुए।

  • भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक गांवों में किसानों से संवाद करने पहुंचे

सोनीपत, अजीत कुमार। गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत गन्नौर क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया गया। इस दौरान गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया गया तथा विकास कार्यों और नई नीतियों की जानकारी साझा की गई। हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से अवगत कराया गया, ताकि लोग योजनाओं का अधिक लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में 14 अप्रैल को भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिमाओं और पार्कों की साफ-सफाई करने तथा प्रसाद वितरण करने की अपील की गई। उद्देश्य स्वच्छता और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना बताया गया। इस अवसर पर गौरव कामरा, नितेश त्यागी, लोकेश दातौली, जगबीर खेड़ी गुज्जर, सचिन दहिया, ढीलू दहिया और विनोद खेड़ी गुज्जर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।  अभियान के अंतर्गत बेगा, दातौली, घसौली, समसथपुर, खेड़ी गुज्जर, तेवरी और भांभर गांवों का दौरा किया गया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

Sonipat: Farmers upset, registration verification stalled, accusations against the government intensify
सोनीपत: इनेलो नेता किसानों से बात करते हुए।

दूसरी ओर इंडियन नेशनल लोकदल का किसान कष्ट निवारण केंद्र रविवार को नई अनाज मंडी सोनीपत में संचालित हुआ। जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत और अन्य नेताओं ने खरीद व्यवस्था का जायजा लिया तथा दर्जनों किसानों की समस्याएं सुनीं।

मोहाना निवासी किसान रविंद्र ने बताया कि फसल का पंजीकरण समय पर करवाने के बावजूद पटवारी द्वारा सत्यापन न होने से उन्हें फसल बेचने में भारी परेशानी हो रही है। सत्यापन लंबित रहने से उन्हें मंडी में बार-बार भटकना पड़ रहा है। किसानों की समस्याओं को लेकर नेताओं ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सचिव, उपमंडल अधिकारी और उपायुक्त ने दूरभाष नहीं उठाया, जिससे किसानों में रोष बढ़ गया।

कुणाल गहलावत ने कहा कि सरकार की लापरवाही का भुगतान किसान कर रहा है और प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश का किसान दुखी हो, उस सरकार को शासन करने का अधिकार नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम में सुरेश त्यागी, ताहर सिंह चौहान, पिंकी दहिया, धर्मबीर दहिया, सुरेंद्र सुहाग, भूपेंद्र राठी, डॉ. जिले सिंह, सूरत आंतिल, रोहताश असवारपुर, सुखबीर दहिया, ऋषिभ सरोहा, पवन कुमार और जितराम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author