March 30, 2026

मंत्री डा. अरविंद शर्मा: हजार करोड़ विकास योजनाओं से निखरेगा गोहाना का भविष्य

Sonipat Development plans worth Rs 1000 crore will brighten the future of Gohana Dr Arvind Sharma

सोनीपत: हरियाणा प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा पत्रकारों से गोहाना में वार्ता करते हुए।

  • -धन्यवाद एवं विकास रैली से एक हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की मिली सौगात
  • – कैबिनेट मंत्री बोले, घोषणाएं पूरी करवाने के लिए चौकीदार की भूमिका निभाऊंगा
  • – गोहाना को जाम से निजात दिलाने में मल्टी स्टोरी पार्किंग, पुल को होगा निर्माण
  • – ग्रामीण क्षेत्र में नहरी व्यवस्था और पेयजलापूर्ति व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

सोनीपत, अजीत कुमार। हरियाणा प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सोमवार को कहा कि धन्यवाद एवं विकास रैली में नायब सिंह सैनी द्वारा लगभग एक हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की घोषणा, उद्घाटन और शिलान्यास से गोहाना के समग्र विकास को नई दिशा मिली है। इन घोषणाओं को समय पर पूरा कराने के लिए क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर निगरानी की जाएगी और चौकीदार की भूमिका निभाई जाएगी।

सिंचाई विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया गया कि 113 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया, जबकि 41 घोषणाओं की अनुमानित लागत 650 करोड़ रुपए है। इसके अलावा 12 अन्य परियोजनाओं पर करीब 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस प्रकार विधानसभा क्षेत्र को लगभग एक हजार करोड़ रुपए की सौगात मिली है, जिससे जनता में उत्साह है।

परिसीमन के बाद खानपुर कलां को उपतहसील से तहसील और बरोदा व फरमाणा को उपतहसील बनाने की घोषणा से गोहाना को जिला बनाने की तकनीकी बाधा दूर होगी। पश्चिमी बाईपास के लिए आधे किसान ई-भूमि पोर्टल पर सहमति दे चुके हैं और प्रशासन, किसान संगठनों व भाईचारे के सहयोगम् से कार्य पूरा किया जाएगा।

शहर में जाम और पार्किंग समस्या से राहत देने के लिए पीपीपी मोड पर मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माणम् होगा। मदन लाल धींगड़ा स्टेडियम से बाबा मछन्दर पुरी डेरा मार्ग तक पुल तथा पानीपत चुंगी तक सड़क बनाई जाएगी। सोनीपत चुंगी से पानीपत चुंगी के बीच ड्रेन-8 को कवर कर भगवान परशुराम विरासत पार्क और जॉगिंग ट्रैक बनाया जाएगा, जिससे सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर नहरी व्यवस्था को नया रूप दिया जाएगा और पेयजलापूर्ति मजबूत होगी। बड़ौता बाईपास पर पर्यटन रिसॉर्ट व खेल स्टेडियम का निर्माणम् प्रस्तावित है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित होने से औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। मंत्री ने कहा कि सभी परियोजनाओं को तय समय में पूरा कराने के लिए लगातार निगरानी जारी रहेगी।  गोहाना भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक,  डॉ रीटा शर्मा, अध्यक्ष प्रवीण खुराना के साथ पत्रकार वार्ता में साथ रहे।

About The Author