सोनीपत: जिला की मंडियों व खरीद केन्द्रों पर हुई 41 हजार 294 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद
सोनीपत: मंडी मंे पहुंचा गेहूं।
- खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 449 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 13 हजार 585, एचडब्ल्यूसी द्वारा 27 हजार 260 मीट्रिक टन की खरीद
- अब तक 2279 किसान मंडियों में लेकर पहुंचे गेहूं, 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हुई खरीद
सोनीपत, अजीत कुमार। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि जिले की विभिन्न मंडियों व खरीद केन्द्रों में गेहूं की आवक व खरीद कार्य जारी है। रविवार देर सांय तक जिले की 20 मंडियों व खरीद केंद्रों में कुल 41 हजार 294 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई, जिसे विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदा गया।
उपायुक्त ने बताया कि इन 41 हजार 294 मीट्रिक टन गेहूं में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 449 मीट्रिक टन, हैफेड ने 13 हजार 585 मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन (एचडब्ल्यूसी) ने 27 हजार 260 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। उन्होंने बताया कि गांव फरमाणा स्थित खरीद केन्द्र पर 878 मीट्रिक टन, गोहाना अनाज मंडी में 26 हजार 123 मीट्रिक टन, खरखौदा अनाज मंडी में 449 मीट्रिक टन, गांव पुरखास स्थित खरीद केन्द्र पर 1200 मीट्रिक टन, सोनीपत अनाज मंडी में 12 हजार 643 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले की मंडियों में 2279 किसान अपनी फसल लेकर पहुंचे हैं, जिनसे 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की गई है।
