March 5, 2026

सोनीपत: बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो युवा चिकित्सकों की मौत

Sonepat: Two young doctors die after their bike goes out of control and hits a tree.

सोनीपत: मृतक चिकित्सकों का पोस्टमार्टम के बाद शव लेजाते हुए परिवार के सदस्य।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत जिले के खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में एमडी की पढ़ाई कर रहे दो युवा चिकित्सकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दोनों चिकित्सक मंगलवार देर रात मेडिकल कॉलेज परिसर से बाइक लेकर बाहर घूमने के लिए निकले थे। जब वे खानपुर–कासंडी मार्ग पर पहुंचे तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन तेज गति से सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चिकित्सकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Sonepat: Two young doctors die after their bike goes out of control and hits a tree.
सोनीपत: मृतक चिकित्सकों का पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाते हुए परिवार के सदस्य।

मृतकों की पहचान तमिलनाडु निवासी डॉ. अरविंद और त्रिपुरा निवासी डॉ. नीलोत्पल के रूप में हुई है। दोनों खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में एमडी की पढ़ाई कर रहे थे। डॉ. अरविंद पैथोलॉजी विभाग में एमडी के छात्र थे, जबकि डॉ. नीलोत्पल बायोकेमिस्ट्री विभाग में एमडी कर रहे थे।

बताया गया है कि दोनों चिकित्सक पढ़ाई के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण भी ले रहे थे। देर रात घूमने के लिए निकलते समय किसी को दुर्घटना की आशंका नहीं थी, लेकिन कुछ ही देर बाद यह दुखद हादसा हो गया।

प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि हादसे के समय दोनों चिकित्सकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। पुलिस का मानना है कि तेज गति और हेलमेट न पहनना भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। दुर्घटना के बाद दोनों के शव अस्पताल भेजे गए, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई गई। पोस्टमार्टम के बाद एक चिकित्सक का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि दूसरे के शव का अंतिम संस्कार भी यहीं किए जाने की संभावना है। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर और चिकित्सक समुदाय में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है, फिर भी दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

About The Author