March 4, 2026

सोनीपत क्राइम: बंद कंपनी से मशीनरी व तार चोरी

Sonepat: Machinery and wires stolen from a closed company

सोनीपत: डीएसपी विपिन कादियान जानकारी देते हुए।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत जिले के बहालगढ़ थाना क्षेत्र में बंद पड़ी एक निर्माण कंपनी से कीमती मशीनरी और बिजली के तार चोरी हो गए हैं। करीब चार माह से बंद चल रही कंपनी के परिसर से चोर 16 मोटर हॉट मिक्स प्लांट और 16 बंडल बिजली के तार उठा ले गए।

घटना का खुलासा तब हुआ जब कंपनी के मुंशी और फोरमैन परिसर में पहुंचे। शिकायत के अनुसार 19 दिसंबर 2025 को कंपनी परिसर में पुरानी 24 मोटर हॉट मिक्स प्लांट तथा 16 बंडल बिजली के तार सुरक्षित रखे गए थे। निरीक्षण के दौरान इनमें से 16 मोटर और 16 बंडल तार गायब मिले। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर या अन्य तरीके से परिसर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता ने मंगलवार को थाना बहालगढ़ में दरखास्त देकर चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

एएसआई सुरजीत ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम शिकायतकर्ता के साथ घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। जांच एएसआई जसमेर की मौजूदगी में दर्ज की गई है, जबकि आगे की जांच संबंधित जांचकर्ता को सौंपी गई है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान में जुटी है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

About The Author