लखनऊ: वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश चंद्र शुक्ल का स्वर्गवास
वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश चंद्र शुक्ल।
लखनऊ, जीजेडी न्यूज। अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश चंद्र शुक्ला जी का आज दोपहर 3 बजे मल्टी ऑर्गन फेल हो जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। पिछले कई महीनों से उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक नहीं था। उनके आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक व्याप्त हो गया। वह कानपुर के फौजदारी के नामचीन अधिवक्ता के रूप में जाने जाते थे। परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस हृदय विदारक दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरिंदर सिंह और राष्ट्रीय महासचिव अशोक कुमार नवरत्न, भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य सुधीर पांडा, अरुण त्रिपाठी, आरती त्रिपाठी, बी.एम. शर्मा, पूर्व सदस्य श्याम सिंह पंवार, एल. सी. भारतीय, आईएपीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन सहयोगी और राष्ट्रीय महासचिव दीनदयाल मित्तल ने भी उनके निधन पर शोक संदेश में अपूरणीय क्षति बताते हुए उनकी आत्मा की शान्ति की परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।
