जन्मदिन मुबारक: सेवा भाव से प्रदीप सांगवान ने व्हीलचेयर बांटकर जन्मदिन मनाया
सोनीपत: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सांगवान व्हीलचेयर वितरित करते हुए।
सोनीपत। बरोदा हलका से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सांगवान ने अपना 50वां जन्मदिवस सेवा की भावना के साथ मनाया। रविवार को गोहाना स्थित गर्ल्स कॉलेज मोड़ पर अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर भेंट कर मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सोनू गढ़ी उजालें खां, सीटू रिंडाना, वरुण आहुलाना, अनूप रभड़ा और आशीष शामड़ी को व्हीलचेयर प्रदान की गई। प्रदीप सांगवान ने कहा कि जन्मदिन केवल व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्ग के प्रति दायित्व निभाने का अवसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि असहाय, दिव्यांग और कमजोर लोगों की सहायता करना ही सच्ची सेवा है और इसी सोच के साथ उन्होंने यह दिन मनाया।
कार्यक्रम में जिला गोहाना भाजपा महामंत्री महेंद्र चिड़ाना, बरोदा विधानसभा के मंडल अध्यक्ष राजेश भावड़, भूपेंद्र मुदगिल, सूरत सिंह, इंद्रपाल और अशोक सैन सहित अजीत सांगवान, सुमित कक्कड़, हवा सिंह वर्मा, डॉक्टर राममेहर राठी, प्रसन्नि मलिक, किरण सैनी, समाज कल्याण अधिकारी अमितेंद्र शायोकंद, भीम सरपंच, निर्मला वर्मा, मन्नू मलिक, सोनू मलिक, रीनू मलिक तथा अन्य पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रदीप सांगवान को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके सेवा कार्यों की सराहना की।
