February 19, 2026

सोनीपत क्राइम: सोनीपत में अवैध शराब तस्करी पुलिस ने 10 लाख रुपये की बरामद की

Police seize illegal liquor worth Rs 10 lakh from Sonipat

सोनीपत: अवैध तस्करी की जाने वाली बरामद देशी शराब।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नियमित जांच अभियान के दौरान नाका हलालपुर पर एक बोलेरो मैक्स पिकअप से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने गुरुवार को वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक हैड कांस्टेबल संजय कुमार अपनी टीम के साथ नाका हलालपुर पर मौजूद थे। नियमित चेकिंग के दौरान सफेद रंग की बोलेरो मैक्स पिकअप बड़वासनी की तरफ से आती दिखाई दी। पुलिस ने हाथ के संकेत से वाहन को रुकवाया। चालक ने गांव नाहरी निवासी नीरज बताया। जांच में वाहन से एडीएस मार्का देशी शराब की पेटियां बरामद हुईं। चालक से शराब से संबंधित लाइसेंस या परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब बहादुरगढ़ क्षेत्र से लेकर आया था और नाहरी स्थित एक ठेके पर उतारने जा रहा था। पुलिस को उसके पास से एक पर्ची भी मिली, जिसमें थोक सप्लाई और वाहन से संबंधित विवरण दर्ज था। जांच में यह भी सामने आया कि गुमराह करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे।

मामले की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस चौकी सैदपुर से एएसआई संदीप व सिपाही अजय यादव तथा अवैध शराब की पुष्टि के लिए एक्साइज इंस्पेक्टर महाबीर गौतम मौके पर पहुंचे। जांच के बाद थाना खरखौदा में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में आगे जांच जारी रखी है। यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

About The Author