April 6, 2026

पंचकल्याणक एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: श्रद्धा, संस्कृति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम — सुरेंद्र पंवार

Panch Kalyanak and Pran Pratishtha Festival A wonderful confluence of faith, culture and spirituality - Surendra Panwar

सोनीपत से पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार गुप्ति सागर महाराज से आशीर्वाद लेते हुए।

  • सोनीपत से पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने पंचकल्याणक व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में की शिरकत

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत के पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि पंचकल्याणक एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, संस्कृति और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम है। वे सेक्टर-15 में आयोजित प्रथम विश्वकर्मा तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की प्राण प्रतिष्ठा एवं पंचकल्याणक महोत्सव में शिरकत करने के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र संत डॉ.  गुप्ति सागर महाराज समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनका मार्गदर्शन बच्चों से लेकर वरिष्ठजनों तक सभी के लिए कल्याणकारी सिद्ध हो रहा है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में एकता, संस्कृति और नैतिक मूल्यों को भी बढ़ावा देते हैं।

Panch Kalyanak and Pran Pratishtha Festival A wonderful confluence of faith, culture and spirituality - Surendra Panwar
पंचकल्याण महोत्सव में सोनीपत से पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार का स्वागत करते हुए।

सुरेंद्र पंवार ने कहा कि डॉ गुप्ति सागर महाराज ने अपने प्रवचनों में अहिंसा, संयम और आत्मशुद्धि के महत्व को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इससे समाज में धार्मिक जागरूकता बढ़ी है और लोगों में आपसी सहयोग व भाईचारे की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

About The Author