February 16, 2026

मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा: मोहाना गढ़ी में दादी सती धाम मुख्य द्वार लोकार्पित

Minister Dr. Arvind Sharma: Main gate of Dadi Sati Dham in Mohana Garhi dedicated

सोनीपत: डाॅ अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डाॅ रीटा शर्मा का स्वागत करती महिलाएं।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत के गांव मोहाना गढ़ी स्थित शतेश्वर महादेव दादी सती धाम मंदिर में मुख्य द्वार के लोकार्पण के साथ विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा की अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी डाॅ रीटा शर्मा ने भाग लिया और ग्रामीणों को संबोधित किया।

मंदिर परिसर में मुख्य द्वार का निर्माण सहकारिता मंत्री द्वारा स्वैच्छिक कोष से दी गई 11 लाख रुपये की राशि से कराया गया है। चंडीगढ़ में बैठक के कारण मंत्री कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। डाॅ रीटा शर्मा ने मुख्य द्वार का लोकार्पण कर मंदिर में पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद आयोजित भंडारे में भी उन्होंने सहभागिता की।

सभा को संबोधित करते हुए डाॅ रीटा शर्मा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना के अनुरूप पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, जिससे आर्थिक और सामाजिक उत्थान सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि गोहाना विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, मंडल अध्यक्ष संजय दहिया, सरपंच नरेंद्र महला, मंदिर प्रधान रामेश्वर सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author