April 6, 2026

सोनीपत: भाजपा स्थापना दिवस पर संगठन, सेवा और सुशासन का दिया संदेश

Message of organization, service and good governance given on BJP Foundation Day

भाजपा सोनीपत कार्यालय में महामंत्री नीरज जिला अध्यक्ष का अशोक भारद्वाज का स्वागत करते हुए।

सोनीपत, अजीत कुमार। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं और आमजन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र निर्माण और देश की एकता, अखंडता व एकजुटता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम करेगा, ताकि अंतिम पंक्ति तक विकास का लाभ पहुंच सके।

सोमवार को गोहाना स्थित जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर यज्ञ में आहुति दी गई। मंत्री ने कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के समर्पण और बलिदान से पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन बनी है। उन्होंने बताया कि एक राष्ट्र-एक संविधान, एकात्म मानववाद और सुशासन के मूल मंत्र पर कार्यकर्ता निरंतर समाज सेवा में लगे हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन दृष्टिकोण और नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को संगठन की प्रेरणा बताया।

मंत्री ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 से पार्टी ने समाज के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने का लक्ष्य अपनाया है। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय सिद्धांत संगठन की कार्यशैली का केंद्र है।

राई विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि भाजपा ने सेवा को राजनीति का आधार बनाया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की असली ताकत है। उन्होंने आह्वान किया कि युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए।

सोनीपत विधायक निखिल मदान ने कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग को सशक्त कर रही हैं। उन्होंने बताया कि संगठन का विस्तार निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

खरखौदा विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सम्‍मानजनक और आत्मनिर्भर समाज बनाना है। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से आती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सेवा और सुशासन का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Message of organization, service and good governance given on BJP Foundation Day
सोनीपत: श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा।

केबिनेट मंत्री ने कहा कि संगठन का विस्तार राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और समर्पण से पार्टी नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। जिला सोनीपत के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ। नेताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना और मजबूत, समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देना है। कार्यक्रम में जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्सनमीना नरवाल, बबीता दहिया, किरण बाला, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सतीश पुनिया, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज और महामंत्री नीरज कुमार ठरु, देवेंद्र कौशिक, गन्नौर मार्केट कमेटी चेयरमेन निशांत छौक्कर भाजपा गोहानना जिला प्रभारी डॉ किरण कलकल, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, मार्केट कमेटी गोहाना चेयरमैन कृष्ण सैनी, जितेंद्र शर्मा, डॉ ओमप्रकाश शर्मा, भलेराम नरवाल, बलराम कौशिक, रीना शर्मा, प्रदीप बड़वासनी आदि उपस्थित रहे।

About The Author