April 6, 2026

सोनीपत: बरोदा हलका में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Meeting of BJP workers concluded in Baroda constituency

सोनीपत, अजीत कुमार। सोमवार को बरोदा हलका में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 और शक्ति केंद्र प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय कम्युनिटी सेंटर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला गोहाना अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने की, जबकि प्रभारी के रूप में डॉ. किरण कलकल मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा के पूर्व प्रत्याशी एवं बीएलए-1 प्रदीप सांगवान ने किया।

बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बिजेंद्र मलिक ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वहीं प्रदीप सांगवान ने सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से 18 वर्ष से अधिक आयु के नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की।

डॉ. किरण कलकल ने भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर विचार रखते हुए पार्टी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और इसे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बताया।

इस अवसर पर भलेराम नरवाल, महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, राजेश भावड़, सूरत सिंह, इंद्रपाल, अशोक सैन, डॉ. राममेहर राठी, ओमवीर वत्स, रोहित पन्नू, प्रसन्नी मलिक, निर्मला मोई, शीतल एडवोकेट और भीम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author