February 22, 2026

मानव सेवा ट्रस्ट के मेयर ने 250 कंबल बांटे

Mayor of Manav Seva Trust distributed 250 blankets

सोनीपत: जरुरतमंदों को कंबल वितरण समरोह में मेयर राजीव जैन।

सोनीपतकड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से मानव सेवा ट्रस्ट ने मॉडल टाउन स्थित मानव सेवा ट्रस्ट लाइब्रेरी में निःशुल्क मिंक कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व ट्रस्ट अध्यक्ष सुमीत अलख और उनकी टीम ने किया। इस दौरान 250 जरूरतमंदों को गर्म मिंक कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे लोगों तक सहायता पहुंचाना रहा, जिनके पास सर्दी से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं हैं। कंबल वितरण के साथ चाय, बिस्कुट और मिठाई की व्यवस्था भी की गई, जिससे लाभार्थियों को सम्मानजनक वातावरण मिला। कार्यक्रम में सोनीपत के मेयर राजीव जैन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। मेयर ने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सर्दियों में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराना समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

महासचिव और उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने ट्रस्ट की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। मोहनिदर पाल वशिष्ठ और पालाराम ने भी ट्रस्ट की कार्यशैली और नेतृत्व की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में शहर के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। अंत में अध्यक्ष सुमीत अलख ने दानदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग से ही ऐसे सेवा कार्य संभव हो पाते हैं। कार्यक्रम सेवा भाव और सकारात्मक संदेश के साथ संपन्न हुआ।

About The Author