February 26, 2026

संत निरंकारी मिशन: अनुशासन का प्रेरणादायक 26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट प्रारंभ

Inspiring discipline, the 26th Nirankari Cricket Tournament begins

सोनीपत: संत निरंकारी मंडल की प्रधान राजकुमारी क्रिकेट खिलाडियों के साथ ।

सोनीपत, अजीत कुमार। संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा-गन्नौर हल्दाना बॉर्डर स्थित मैदान पर 26वें बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेन्‍ट का शुभारंभ श्रद्धा और अनुशासनपूर्ण वातावरण गुरुवार को हुआ। आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज तथा निरंकारी राजपिता रमित के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। यह प्रतियोगिता खेल के साथ मानवीय मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का संदेश भी दे रही है।

Inspiring discipline, the 26th Nirankari Cricket Tournament begins
सोनीपत: संत निरंकारी मंडल की प्रधान राजकुमारी क्रिकेट खिलाडियों के साथ ।

संत निरंकारी मंडल की प्रधान राजकुमारी ने कहा कि 26 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों की 24 टीमें भाग ले रही हैं। पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, ओडिशा, कोलकाता, गुजरात और दिल्ली क्षेत्र से आए खिलाड़ी अनुशासन, संयम और भाईचारे का परिचय दे रहे हैं। मैदान पर उनका समर्पण इस आयोजन को प्रेरणादायक बना रहा है।

आयोजन का संचालन संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा के नेतृत्व में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवाओं में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह है। यह टूर्नामेन्‍ट खेल प्रतिभा को निखारने के साथ आत्मसंयम और एकता की भावना को भी मजबूत करता है। इस प्रतियोगिता की आधारशिला बाबा हरदेव सिंह द्वारा बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में रखी गई थी। उनका मानना था कि खेलों से युवा शक्ति को अनुशासन और सेवा के मार्ग पर अग्रसर किया जा सकता है। केंद्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए स्वस्थ शरीर और संतुलित मन के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि खेल हमें जीत-हार से ऊपर उठकर प्रेम और नम्रता का भाव सिखाते हैं।  प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए आवास, चिकित्सा, जलपान, सुरक्षा तथा पार्किंग की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रत्येक संध्या सत्संग कार्यक्रम भी आयोजित होगा। यह आयोजन खेल के साथ जीवन मूल्यों के संवर्धन का संदेश दे रहा है।

About The Author