April 2, 2026

नए सत्र का शुभारंभ: मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई में हवन यज्ञ

Inauguration of the new session Havan Yagna at Motilal Nehru Sports School, Rai

नए सत्र का शुभारंभ: मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई में हवन यज्ञ

सोनीपत, अजीत कुमार।  मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ आध्यात्मिक वातावरण में हवन यज्ञ के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत मंत्रोच्चारण से हुई, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य रामधारी शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी के साथ हवन संपन्न कराया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी और विद्यार्थी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने हवन कुंड में आहुति डालकर नए सत्र की सफलता, सकारात्मक ऊर्जा और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा, जिससे छात्रों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

Inauguration of the new session Havan Yagna at Motilal Nehru Sports School, Rai
नए सत्र का शुभारंभ: मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई में हवन यज्ञ

प्राचार्य रामधारी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नया सत्र नए अवसरों और संकल्पों के साथ आता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच को अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि यही गुण उन्हें सफलता के शिखर तक पहुंचाएंगे।

वहीं, कुलपति ने व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में उपस्थित न हो पाने पर खेल प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा के माध्यम से संदेश भेजा। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा और खेल के संतुलन के साथ आगे बढ़ने तथा कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें सभी ने सहभागिता निभाई।

About The Author