सतकुंभा उत्सव 2026: सतकुंभा उत्सव में तीर्थ जीर्णोद्धार का संकल्प लिया
सोनीपत: सतकुंभा उत्सव में पीठाधीश्वर राजेश स्वरुप महाराज, गन्नौर नपा अध्यक्ष अरुण त्यागी, मंच पर कलाकार पंगत बैठे श्रद्धालु।
सोनीपत, अजीत कुमार। गन्नौर स्थित सिद्धपीठ सतकुंभा धाम में चल रहे सात दिवसीय सतकुंभा उत्सव के चौथे दिन धार्मिक आस्था और तीर्थ के विकास को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। नगर पालिका गन्नौर के चेयरमैन अरुण त्यागी ने अनुष्ठान में सहभागिता करते हुए तीर्थ के जीर्णोद्धार का संकल्प व्यक्त किया।
उत्सव नौ तारीख से प्रारंभ होकर 15 तारीख शिवरात्रि तक चल रहा है। चौथे दिन प्रातःकालीन पूजा, हवन यज्ञ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। अरुण त्यागी ने हवन में आहुति डाली, श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया तथा उपस्थित लोगों से 15 तारीख तक समय निकालकर अनुष्ठान में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह भव्य और सुव्यवस्थित धार्मिक आयोजन है, जिसमें सहभागिता से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
तीर्थ के विस्तार और विकास को लेकर भी चर्चा हुई। बताया गया कि पूर्व में राज्य स्तर पर सहायता प्राप्त करने के प्रयास किए गए, किंतु अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। अब सामूहिक प्रयास से तीर्थ के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में ठोस कार्रवाई करने का संकल्प लिया गया है, ताकि सप्तऋषियों की तपस्थली को उसका गौरवपूर्ण स्वरूप मिल सके।
पीठाधीश्वर श्रीमहंत राजेश स्वरूप महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सतकुंभा धाम सिद्धियों को प्रदान करने वाला पावन स्थल है। उन्होंने श्रद्धालुओं से परिवार सहित उत्सव में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति करने, अन्नपूर्णा सेवा में सहयोग देने और भंडारा ग्रहण करने का आह्वान किया।
हरियाणा कला परिषद जींद से आई रीतू शर्मा एंड पार्टी ने मंच पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। धार्मिक वातावरण में संपन्न इस आयोजन ने तीर्थ के स्वर्णिम भविष्य की दिशा में नई आशा का संचार किया है। इस मौके पर बाहर आए कलाकारों का संत सत्यवान महाराज सतकुंभा समिति आयोजन समिति प्रबंधक सूरज शास्त्री सेठपाल प्रधान, कर्मवीर यादव. चांद राम पांचाल नम्बरदार सोनू पंडित, रामवीर यादव, इंद्रजीत पहल, पंडित तेलूराम आदि ने सम्मन किया। प्रवीन सैनी, मास्टर अनिल राकेश यादव के साथ
बीआर ग्लोबल पब्लिक स्कूल अहीर माजरा, स्कूल सतकुंभा संस्कृति महाविद्यालय, चाइल्ड केर इंट्रनेशनल पब्लिक स्कूल अहीर माजरा, सतकुंभा विद्या मंदिर, लार्ड गणेश पब्लिक स्कूल खेड़ी गुज्जर, सीएमअइार कबड्डी एकेडमी गुमड़ आदि से सैकड़ों छात्रों ने सतकुंभा उत्सव में भागीदारी की।
कैमरे की नजर में सतकुंभा उत्सव




