होली हे: भाभी ने विधायक पर बरसाए कोलडे, रंगों संग एकता का संदेश
सोनीपत: विधायक निखिल मदान पर कोलडे बरसाती भाभी प्रियंका।
सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत में बुधवार को होली का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। विधायक निखिल मदान ने क्षेत्रवासियों के साथ रंगों की मस्ती में सराबोर होकर पर्व की खुशियां साझा कीं। उनकी भाी प्रियंका वधुवा ने काेलडे बरसाए तो गुलाल, अबीर के रंगों से सजे माहौल में अलग-अलग स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित किए गए, जहां लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया। पूरे शहर में हर्षोल्लास का वातावरण रहा और बच्चे, युवा तथा बुजुर्ग सभी ने मिलकर त्यौहार का आनंद उठाया।

विधायक निखिल मदान ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नही, बल्कि आपसी मतभेदों को मिटाकर प्रेम और सद्भाव को अपनाने का अवसर है। उन्होने लोगों से प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करने और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखने का आह्वान किया। कार्यक्रमों में संगीत और नृत्य के साथ-साथ मिठाइयों का वितरण भी किया गया। हर चेहरे पर मुस्कान और उमंग झलक रही थी। इस अवसर पर अरुण बंसल, पूर्व निगम पार्षद सुरेन्द्र मदान, सुरेंद्र नैय्यर, बबीता कौशिक, त्रिभुवन कौशिक , मुनिराम ठौलेदार, महेश लूथरा, संजीव वलेचा, संगीता सैनी, देवेंद्र सैनी, कुलदीप वत्स आदि लोग मौजूद रहे। होली के पावन अवसर पर सोनीपत के उपायुक्त सुशील सारवान द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा नेता प्रदीप सांगवान ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने कहा कि यह पर्व समाज में एकजुटता और सद्भावना को मजबूत करता है। उन्होने सभी को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। महामंत्री नीरज ठरु ने कहा कि होली के रंग प्रेम और भाईचारे के प्रतीक हैं, इसलिए पुरानी रंजिशें भुलाकर नए रिश्तों की शुरुआत करनी चाहिए।

खरखौदा में पवन ने कहा कि रंग अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन दिल एक होने चाहिए। राई की विधायक कृष्णा गहलोत ने क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक संकल्प लेने पर बल दिया। पूर्व सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि यह पर्व अच्छाई की जीत का प्रतीक है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा भरता है। देवेंद्र कौशिक ने भी परिवार और समाज में प्रेम बढ़ने की कामना की।
समूचे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और सामाजिक एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। विधायक निखिल मदान ने सभी को स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली की शुभकामनाएं दीं। होली का यह आयोजन सोनीपत में आपसी सौहार्द और सामूहिक आनंद का उदाहरण बन गया।
