March 1, 2026

सोनीपत: शिक्षा राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त आधारशिला है: कौशिक

Education is the most powerful foundation for nation building: Kaushik

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रमेश कौशिक व विशिष्टातिथि नपाध्यक्ष अरुण त्यागी।

गन्नौर, अजीत कुमार। गांव खुबडू भांवर स्थित नवज्योति शिक्षा सदन में रविवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने हरियाणा एवं पंजाब की संस्कृति तथा सामाजिक विषयों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रमेश कौशिक व विशिष्टातिथि नपाध्यक्ष अरुण त्यागी ने शिरकत की। अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्कूल प्राचार्य राजेंद्र कौशिक ने स्वागत किया। पूर्व सांसद कौशिक ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त आधारशिला है।

मुख्य वक्ता विंग कमांडर सतीश कालीरमन ने विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक संदीप सिंघल, मार्केट कमेटी उपाध्यक्ष योगेश कौशिक, भावना जाग्या, सत्यनारायण शर्मा, प्रधान, नव ज्योति शिक्षा समिति के अध्यक्ष एलएन शर्मा आदि मौजूद रहे।

About The Author