November 9, 2025

व्यापर: एक हफ्ते में सोना ₹8,455 सस्ता, चांदी ₹30,350 गिरी

Business: Gold fell by ₹8,455 in a week, silver by ₹30,350

7 दिन में सोने की कीमत में ₹8,455 घटी, चांदी में ₹30 हजार की गिरावट

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। 17 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर ₹1,29,584 प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब घटकर ₹1,22,419 रह गया है। यानी सिर्फ एक हफ्ते में सोना ₹8,455 सस्ता हुआ। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 अक्टूबर को सोना ₹935 और सस्ता होकर पिछले दिन के ₹1,23,354 के मुकाबले ₹1,22,419 पर बंद हुआ।

चांदी में भी बड़ी गिरावट देखी गई है। बीते 24 घंटे में चांदी ₹3,700 गिरकर ₹1,47,750 प्रति किलो बिक रही है, जबकि कल इसका भाव ₹1,51,450 था। अपने ऊपरी स्तर से चांदी अब तक ₹30,350 सस्ती हो चुकी है।

कीमतों में गिरावट की प्रमुख वजहें दिवाली के बाद सीजनल डिमांड का घट जाना, वैश्विक तनावों में कमी और निवेशकों द्वारा मुनाफा वसूली मानी जा रही हैं। निवेशक रैली के बाद प्रॉफिट बुक कर रहे हैं और टेक्निकल इंडिकेटर्स भी ओवरबॉट संकेत दिखा रहे थे।

हालांकि, इस साल अब तक सोना कुल ₹46,257 और चांदी ₹61,733 महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना ₹76,162 का था, जो अब ₹1,22,419 हो गया है। इसी अवधि में चांदी ₹86,017 से बढ़कर ₹1,47,750 प्रति किलो पहुंची है।

तनिष्क, कल्याण, मालाबार जैसे ज्वेलर्स पर 22 कैरेट सोने के रेट क्रमशः ₹1,15,400, ₹1,14,000 और ₹1,14,000 प्रति 10 ग्राम हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, ग्लोबल मार्केट में स्थिरता आने तक कीमतों में हलचल जारी रह सकती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *