February 21, 2026

सोनीपत: खड़े ट्रक से टकराई बस, कंडक्टर की मौत, छह घायल

Bus collides with parked truck, conductor killed, six injured

सोनीपत: जीटी रोड क्ष्ज्ञतिग्रस्त बस को हटवाते हुए पुलिस कर्मी

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में अमृतसर से दिल्ली जा रही निजी वोल्वो बस के परिचालक की शनिवार को मौत हो गई, जबकि चालक सहित छह यात्री घायल हो गए। हादसा राई फ्लाईओवर के निकट लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह के सामने हुआ, जिससे कुछ समय तक राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

Bus collides with parked truck, conductor killed, six injured
सोनीपत: बस में सवार घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस अमृतसर से दिल्ली के कश्मीरी गेट के लिए जा रही थी। बस पानीपत से दिल्ली की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर राई क्षेत्र में पहुंची, तभी सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक राजमार्ग पर खड़ा था और संभवत: पर्याप्त सुरक्षा संकेत नहीं लगाए गए थे। तेज गति के कारण बस सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा लगी, जिससे बस का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया।

Bus collides with parked truck, conductor killed, six injured
सोनीपत: बस में सवार घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए

हादसे में बस परिचालक अमृतसर निवासी अमन की मौके पर ही मौत हो गई। चालक निकेश घायल हो गए हैं, जिसे रोहतक के चिकित्सा महाविद्यालय में भेजा गया है। अन्य घायलों में दीपक मल्होत्रा, दिवाकर मल्होत्रा और सुषमा मल्होत्रा शामिल हैं, यह एक ही परिवार से हैं और विवाह समारोह से लौट रहे थे। सभी घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सोनीपत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते पर राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। कुछ समय तक राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही, जिसे बाद में सेवा लेन से वाहनों को निकालकर सामान्य किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और मामले में जांच शुरू कर दी है। ट्रक के खड़े होने की परिस्थितियों और सुरक्षा प्रबंधों की भी जांच की जा रही है तथा कानूनी कार्रवाई जारी है।

About The Author