February 22, 2026

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में नई ऊंचाईयों को छुएगी भाजपा : मोहन लाल बड़ौली

BJP will touch new heights under the leadership of Acting National President Nitin Nabin: Mohan Lal Baroli

सोनीपत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात करते हुए।

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने केंद्रीय कार्यालय पर पहुंचकर नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की और उन्हें नवदायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

सोनीपतभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आत्मीय भेंट की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पुष्प गुच्छ और भगवान श्रीराम की प्रतिमा देते हुए नवदायित्व की बधाई तथा शुभकामनाएं दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का एक साधारण कार्यकर्ता से शीर्ष संगठनात्मक भूमिका तक का सफर भाजपा की कार्यकर्ता-प्रधान संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के समय से ही श्री नबीन संगठन को मजबूती के लिए काम करते रहें हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। देश में भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें साधारण कार्यकर्ता देश के सर्वोच्च पद पर जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन पार्टी को नई ऊंचाई पर ले जायेंगे।

About The Author