February 16, 2026

सोनीपत: डिवाइडर से टकराई बाइक चालक की मौत

Bike rider dies after colliding with divider

सोनीपत: मृतक सतीश का फाइल फोटो।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत जिले में सड़क हादसे में एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पड़ोसी गांव में विवाह समारोह से लौटते समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे युवक मौत हो गई। घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार गांव अटेरना निवासी सतीश रविवार देर शाम गांव जाखोली में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार के कारण बाइक संतुलन खो बैठी और डिवाइडर से जा भिड़ी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। परिजनों की शिकायत के आधार पर सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सतीश पिछले करीब पांच वर्षों से कुंडली स्थित जीएम फूड कंपनी में कार्यरत थे। चार वर्ष पहले उनका विवाह हुआ था। वह परिवार के सबसे बड़े पुत्र थे। उनके निधन से माता, छोटा भाई और पत्नी सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है।

About The Author