March 5, 2026

सोनीपत: ड्यूटी से लौटते कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

An employee returning from duty was hit by a speeding car.

सोनीपत: बीपीएस खानपुर मेडिकल कालेज अस्पताल जहां कारेलाल का उपचार हो रहा है।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में स्थित एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस (अडानी) कंंपनी के एक कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब वह ड्यूटी समाप्त कर कंंपनी से अपने कमरे की ओर जा रहा था। घायल को तुरंत उपचार के लिए बीपीएस खानपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बेगूसराय, बिहार निवासी कारेलाल ठाकुर कर्मचारी एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस कंंपनी, गांव मुंडलाना में कार्यरत है। बुधवार देर शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह पैदल अपने कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी सफेद रंग की ब्रेजा कार ने तेज गति से उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक ने अपना नाम दीपक निवासी आहुलाना बताया। घायल ने आरोप लगाया कि चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। पीड़ित ने चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस बीपीएस खानपुर मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंची और घायल की स्थिति के बारे में जानकारी ली। चिकित्सक की राय के बाद घायल को बयान देने के लिए फिट घोषित किया गया। पुलिस ने घायल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर गोहाना में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।

 

About The Author