October 19, 2026

सोनीपत: दशहरे से पहले धार्मिक आयोजनों में सर्वजन कल्याण की कामना

Sonipat: Prayers for the welfare of all during religious events ahead of Dussehra

सोनीपत: धार्मिक कार्यक्रम में मेयर राजीव जैन।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत में दशहरे से पहले नगर निगम क्षेत्र में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में मेयर राजीव जैन ने भाग लेकर सर्वजन कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने हनुमान जी की झांकी, सुंदरकांड पाठ और जागरणों में शामिल होकर श्रद्धालुओं को दशहरे की शुभकामनाएं दीं।

मेयर राजीव जैन हनुमान मंदिर जीवन नगर, सिक्का कॉलोनी, एकता पार्क चार मरला, शिव पार्क सेक्टर-12, शिवाजी कॉलोनी, दुर्गा पूजा, चावला कॉलोनी और बाबा कॉलोनी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि धार्मिक उत्सव हमारी संस्कृति, आस्था और परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं। साथ ही, नई पीढ़ी को अपने संस्कारों और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।

राजीव जैन ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और जनसेवा की सीख देता है। उनके आदर्श हमें परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने की प्रेरणा देते हैं। वहीं, हनुमान जी का समर्पण, भक्ति और सेवा भाव निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करने का संदेश देता है।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ आपसी प्रेम, सहयोग और सद्भाव बनाए रखें। उन्होंने कहा कि त्योहारों का असली संदेश समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है। इस दौरान उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए दशहरे की शुभकामनाएं दीं।

About The Author