April 21, 2026

सोनीपत : सेफ इंडिया फाउंडेशन ने कराईं 2 और कन्याओं की शादियां, संख्या 169 पहुंची

Safe India Foundation arranged marriages for two more girls, bringing the total number to 169.

AI से जनरेट फोटो।

सोनीपत, अजीत कुमार। सोनीपत की अग्रणी समाजसेवी संस्था सेफ इंडिया फाउंडेशन द्वारा संचालित “बेटी बोझ नहीं – जरूरतमंद कन्या विवाह परियोजना” के अंतर्गत 19 और 20 अप्रैल को दो जरूरतमंद कन्याओं का विवाह सादगी, सम्मान और सामाजिक संवेदनशीलता के साथ पैराडाइज गार्डन में सम्पन्न कराया गया। इन दो विवाहों के साथ संस्था द्वारा अब तक करवाई गई शादियों की संख्या 169 हो गई है।

संस्था के चेयरमैन वाई. के. त्यागी और प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि यह अभियान केवल विवाह तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और सम्मान को मजबूत करने का प्रयास है। संस्था वर्षों से दानदाताओं के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह करवा रही है।

संस्था की विशेषता यह है कि विवाह समारोह पूरी तरह सादगीपूर्ण होता है। न कोई बैनर लगाया जाता है, न मंच सजाया जाता है और न ही औपचारिक उपस्थिति दर्ज कराई जाती है। वर-वधु और उनके परिवार की पहचान गोपनीय रखी जाती है, जिससे उनके आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचे।

को-ऑर्डिनेटर शालू त्यागी के अनुसार, कन्याओं को गृहस्थी का पूरा सामान जैसे बेड, अलमारी, सिलाई मशीन, बर्तन, कपड़े आदि उपलब्ध कराए गए। भोजन और अन्य व्यवस्थाएं भी संस्था ने ही संभाली।

प्रधान संजय सिंगला ने कहा, “बेटी बोझ नहीं, बल्कि परिवार का गौरव है।” संस्था ने समाज के सक्षम लोगों से इस अभियान में सहयोग का आह्वान किया।

About The Author